Bikaner Live

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति बीकानेरनिर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में हो-समुचित व्यवस्था

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति
बीकानेर

निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में हो-समुचित व्यवस्था


श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 06.06.2025 वार शुक्रवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्री सौरभ तिवाड़ी एवं नगर निगम आयुक्त- श्री मंयक मनीष से मिला तथा निर्जला एकादशी मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया।



शिष्टमण्डल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बताया कि मेेले मंे अन्य राज्यों के असामाजिक तत्व हो जाते है तथा मेले में महिलाओं के चैन, मोबाइल एवं पर्स की चोरी की घटनाऐं होती है इसे ध्यान में रखते हुए मेले में प्रातः 5 बजे से समुचित पुलिस व्यवस्था करने की मांग की।
शिष्टमण्डल ने आयुक्त श्री मयंक मनीष को इस मेले में पार्क परिसर, मंदिर परिसर, सीढियों वाले रास्ते तथा संतोषी  माता के मंदिर के पीछे सघन सफाई करने की मांग की।

शिष्ट मण्डल में सीताराम कच्छावा, एडवोकेट जगदीश आचार्य, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, हनुमंत आसोपा, हेमन्त शर्मा, शशि मोहन दरगड, घनश्याम महात्मा आदि समिति के सदस्य शामिल थे। 
इसके अलावा शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर पार्क परिसर में मेले में पुलिस व्यवस्था, देवस्थान विभाग से टेन्ट व्यवस्था, निगम से सफाई व्यवस्था, बीकानेर विकास प्राधिकरण से मंदिर एवं पार्क परिसर की बंद पड़ी लाईटों को ठीक करने, फव्वारों को प्रतिदिन प्रातः व सांय संचालित करने तथा बंद पडे इलेक्ट्रीक बोर्ड- हे नाथ मैं आपको भूलू नहीं, को चालू करने तथा पानी-बिजली की व्यवस्था सुचारू करने हेतु संबंधित विभागों को आदेश जारी करने हेतु निवेदन किया।




भवदीय
सीताराम कच्छावा
सचिव

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!