Bikaner Live

*जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित* *आमजन को टीकाकरण के लिए किया जागरूक*
soni

बीकानेर, 26 मई। जामसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यूनिसेफ की ओर से संचालित जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक समन्वय किशोर जोशी ने टीकाकरण से संबंधित प्रगति रिपोर्ट ली। अस्पताल प्रभारी डॉ विवेक सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण सत्र एवं टीकाकरण को लेकर प्रगति के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान कम्युनिकेशन प्लान के अंतर्गत सभी गतिविधियों को समय पर करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जोखिम क्षेत्र की पहचान करना तथा टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। समुदाय के लोगों से मिलकर टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया गया। हेड काउंट सर्वे तथा डाटा वैलिडेशन कार्य के बारे में एएनएम व आशा सहयोगिनियों से जानकारी ली। आरसीडी एसएसएस द्वारा एक वेइंग मशीन उप स्वास्थ्य केंद्र, लाखुसर को भेंट किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!