Bikaner Live

वेयर हाऊस को मिला हुआ उद्योग का दर्जा- रीको नियमों में खुद उलझा
soni

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने उद्योगमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को पत्र भिजवाकर वेयर हाऊस को उद्योग का दर्जा मिलने पर भी आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि जहां एक और राज्य सरकार औद्योगिक निवेश व रोजगार बढाने हेतु उद्योगों को सुविधाएं देने को तत्पर है वहीं विभागीय पेचीदगियों के चलते स्कीमें धरातल पर नहीं आ पा रही है | राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण गति लाने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वेयर हाऊस को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बावजूद रीको नियमों में खुद उलझा हुआ है और उद्यमियों को भी उलझा रहा है | राज्य सरकार द्वारा की गई इस सकारात्मक घोषणा के बावजूद रीको द्वारा लागू नियमों एवं शर्तों के कारण कई वेयर हाऊस प्रोजेक्ट अटक गये हैं | रीको की और से भूमि उपयोग, निर्माण स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी और जटिल नियमों के चलते उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | राजस्थान सरकार को चाहिए कि रीको के नियमों में आवश्यक सुधार कर इस निर्णय को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जाए ताकि राज्य में लोजिस्टिक्स और वेयर हाऊसिंग सेक्टर को वास्तविक बढावा मिल सके |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!