बीकानेर खारड़ा धर्मचन्द सारस्वत ,
गांव खारड़ा में समाजसेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब स्व. श्री मोहनराम जी सारस्वत परिवार द्वारा उनके सुपुत्र श्री सावरमल जी, हंसराज जी, हरचंद जी एवं प्रकाश जी खारड़ा के सौजन्य से निर्मित नारायण_जल_सेवा_मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया।
यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि इसके साथ ही जल सेवा जैसे पुण्य कार्य से समाज को एक नई दिशा भी मिलेगी। पूरे जगत समाज के लिए यह गौरव का विषय है कि एक ही परिवार ने इतने बड़े धर्मार्थ कार्य को साकार कर दिखाया। समाज के वरिष्ठजनों, ग्रामीणों एवं अतिथियों की उपस्थिति में हुए इस समारोह में सभी ने एक स्वर में परिवार के इस योगदान की सराहना की और भगवान से उनकी उन्नति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
“इस जल सेवा केंद्र से भविष्य में हजारों लोगों को लाभ मिलेगा,” – स्थानीय समाजसेवी।
परिवार को समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए इस अद्भुत कार्य हेतु हर ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं।















