Bikaner Live

जिला स्तरीय कार्यशाला 30 मई को
soni



बीकानेर, 27 मई। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टर्स में निवेश बढ़ाने एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 8 नवीन नीतियां व योजनाएं जारी की गई ।जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा योजनाओं के अन्तर्गत प्रदत्त परिलाभों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 30 मई को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिला उद्योग संघ में प्रातः10:30 बजे से किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि कार्यशाला में राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति 2024, राजस्थान एमएसएमई नीति 2024,राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति 2024, एकीकृत कलस्टर विकास योजना, राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, राजस्थान टैक्सटाइल एण्ड अपेरल पॉलिसी, राजस्थान डाटा सेंटर पॉलिसी,राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 आदि नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!