Bikaner Live

त्रिवर्षीय हाथकरघा एवं वस्त्र प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में आवेदन आमंत्रित
soni

10 जून आवेदन की अंतिम तिथि

बीकानेर,27 मई। भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में त्रिवर्षीय (6 सेमेस्टर) हाथकरघा एवं वस्त्र प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष (लैटरल एन्ट्री) में प्रवेश (2025-26 सत्र) के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य कोटे के लिए प्रथम वर्ष की 19 सीटें (इंडब्लूएस सीट सहित) एवं द्वितीय वर्ष (लैटरल एन्ट्री) की 8 सीटें आवंटित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में मय शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ अन्तिम तिथि तक जोधपुर के जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र (न्यू पावर हाउस रोड, मिनी उद्योग भवन, जोधपुर, 342003) में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके पश्वात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र रानी बाजार चौपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन हेतु पात्रता मापदण्ड

महाप्रबंधक ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यार्थी न्यूनतम 35 प्रतिशत के साथ सैकण्डरी या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही इसमें अध्ययन का एक विषय अंग्रेजी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि द्वितीय वर्ष (लैटरल एन्ट्री) में प्रवेश के लिए अभ्यार्थी द्वारा भौतिकी, रसायनिकी एवं गणित विषय के साथ 10+2 परीक्षा अथवा वोकेशनल स्ट्रीम में टैक्सटाईल विषय के साथ 10+2 परीक्षा अथवा 10वीं के बाद 2 वर्ष के आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

महाप्रबंधक ने बताया कि आयु सीमा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों की 1 जुलाई 2025 को आयु 15 से 23 वर्ष (SC/ST के अभ्यार्थियों हेतु 15 से 25 वर्ष) होनी अनिवार्य है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों की 1 जुलाई 2025 को आयु 15 से 25 वर्ष (SC/ST के अभ्यार्थियों हेतु 15 से 27 वर्ष) होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीत्ति के अनुसार अ.जा/ज.जा./अन्य पिछडा वर्ग के लिए नियमानुसार आरक्षण रहेगा। बुनकर समुदाय के अभ्यार्थियों हेतु कुल सीट का 20 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। इस समुदाय के पर्याप्त संख्या में अभ्यार्थी नहीं मिलने पर शेष रिक्तियां अन्य श्रेणी से भरी जाएगी। एक सीट का आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थी हेतु आरक्षण रहेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क कर अथवा क्यूआर कोड स्केन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!