
संवित् सुयश
दसवीं बोर्ड परीक्षा में संवित् शिक्षण संस्थान का रहा अभूतपूर्व परिणाम
बीकानेर। नरेंद्र भवन के पास स्थित संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के आठवीं , दसवीं तथा बारवी बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहे हैं।
प्रधानाचार्या शीतल कँवर ने बताया कि आज घोषित दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम गुणवत्ता के साथ 100% रहा है। विद्यालय के छात्र दुष्यंत गहलोत ने अंग्रेजी गणित और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। दुष्यंत के पिता श्री भरत सिंह ने विद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए बताया कि छात्र ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के अर्जित कि है। विद्यालय की ही महक वर्मा ने 95.00% , हिमांशी राजपुरोहित ने 93.5% , निर्मला कँवर ने 92.00% , हर्षिता ने 91.33 % , देवदक्ष ने 90.17% तथा मौली सक्सेना ने 89.67% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 83.00% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।













