Bikaner Live

राधे कृष्णा जल सेवा संस्थान ने सेवा के दो वर्ष पूर्ण किए, तीसरे वर्ष में प्रवेश
soni
पानी पिलाकर जीवनदायिनी भूमिका निभा रही है जनसेवा

बीकानेर/नोखामंडी— बीकानेर के नोखा मंडी में जनसेवा और निःस्वार्थ जल वितरण के क्षेत्र में कार्यरत राधे कृष्णा जल सेवा संस्थान ने अपनी सेवा यात्रा के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं और अब यह संस्थान तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्थान के *संस्थापक सुरेश सोनी* को *बागड़ी हॉस्पिटल* के इंचार्ज *सुनील जी बोथरा* और हॉस्पिटल स्टोर प्रभारी *राजेंद्र जी धारणिया* द्वारा *प्रसन्ना पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्थान बीकानेर में निरंतर रूप से पेयजल संकट को कम करने के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यह सेवा रोजाना करीब *150 कैम्पर पानी* जरूरतमंदों तक पहुंचाकर आमजन के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभा रही है।

इस सेवा को समाज में और अधिक प्रचारित कर प्रेरणा स्रोत बनाने के उद्देश्य से संस्थान ने अपील की है कि इस उपलब्धि को समाचार पत्रों में स्थान देकर भविष्य में अन्य लोगों को भी इस प्रकार की सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया जाए। इससे न केवल संस्थान का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत कदम होगा।
संस्थान की ओर से सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!