
(रिपोर्टर: डॉ. मोनिका रघुवंशी)
हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल (पत्रकार संस्थान) ने “हमारा समय और हिंदी पत्रकारिता” संवाद का आयोजन किया जिसमें अध्यक्ष आनंद आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर के पत्रकारों ने भाग लिया।
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल ने पत्रकारों को एक जुट कर पत्रकार विकास हेतु गत एक वर्ष के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल ने पत्रकार शिक्षण प्रोत्साहन हेतु बीकानेर के आई. एम. एस. कॉलेज में पत्रकारिता विषय जागरूकता पर विचार किया। पत्रकारों के परिवारों हेतु पूल पार्टी, तीज आयोजन, अभिषेक व सुंदरकांड का आयोजन किया।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के साथ विशेष अतिथियों के मार्गदर्शन में पत्रकारों को सम्मिलित किया। वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत के विकास, तकनीकों व संघर्षों के बारे में चर्चा कर सबको प्रोत्साहित किया। डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता क्षेत्र ने कम समय में बहुत प्रगति की है। पत्रकारों में न सिर्फ आम जनता बल्कि बड़े बड़े नेता भी हमेशा रुचि दर्शाते आए हैं।
बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह को सम्मानित किया गया। विशेष अथिति नंद किशोर व हेम शर्मा ने आयोजन की महिमा बढ़ाते हुए सबको संबोधित किया। प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकारों के सामने आने वाले खतरों, संघर्षों पर विशेष चर्चा होने पर सभी ने बहुत ही हर्षोल्लास से स्वयं के अनुभव व विचार व्यक्त किए।













