Bikaner Live

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. खत्री के पुत्र दीपक के निधन पर पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द



दिनांक 30मई , बीकानेर।  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के   एनाटॉमी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर खत्री ने शुक्रवार को अपने पुत्र दीपक खत्री के निधन पर उनकी पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में सुपुर्द की। इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य पार्थीव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पूर्व विभागाध्यक्ष द्वारा दुःख की इस घड़ी में देह दान का निर्णय सर्वसमाज को प्रेरित करेगा जिससे सर्व समाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त होंगे।

इस दौरान शरीर रचना विभाग से डॉ. राकेश मणि, डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. जसकरण सहित अन्य कार्मिकों एवं  परिजनों आदि ने पार्थीव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!