Bikaner Live

*पारसमणि माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम*
soni

बीकानेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर एवं शिक्षा विभाग द्वारा दसवीं आठवीं और पांचवीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए गए! पारसमणि माध्यमिक विद्यालय रानीसर बास बीकानेर के छात्र-छात्राओं का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वी और 8वी बोर्ड के बाद 5वी बोर्ड का परिणाम भी शानदार रहा ।

पारसमणि माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन के पास, रानीसर बास का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर दवारा घोषित कक्षा- दसवीं का परिणाम मैं स्कूल की छात्रा सुहाना ने 95%. अंक ; सरीन ने 95%. अंक , रुसलान 91% अंक, वर्षा गहलोत ने 89% अंक हासिल करके
शाला का मान बढाया!

शाला का कक्षा पांचवी और आठवीं का परिणाम भी अति उत्कृष्ट रहा है। जिसके अन्तर्गत कक्षा-5 के 22 विद्याथियों ने A ग्रेड एवं 21 विद्याथियों ने B ग्रेड लाकर शाला का मान बढाया है। ..विद्यालय की, प्राचार्य राधा गहलोत के अनुसार यह परिणाम हमारे शैक्षणिक दृष्टिकोण और समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रतिफल है एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत। हमने विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं का ध्यान में रखते हुए तैयारी करवाई। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है एवं हमारा परिणाम आसपास के क्षेत्र में सर्वाधिक उत्कृष्ट रहा है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!