Bikaner Live

सामाजिक जनचेतना गोष्ठी रविवार को, समग्र विकास को लेकर होगा चिंतन
soni


बीकानेर। समाज स्तर पर और सामाजिक मुद्दों को लेकर पारीक समाज जन चेतना गोष्ठी रविवार को होगी। ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज पारीक बताया कि पारीक चौक स्थित सत्यनारायण जी मंदिर भवन परिसर में रविवार शाम 5:00 बजे होने वाली गोष्ठी को लेकर बीकानेर शहर में रहने वाले पारीक समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया हैं। समाज के युवाओं के साथ ही बुजुर्ग और महिलाओं की भी अधिकाधिक भागीदारी के लिए युवाओं ने संपर्क शुरू किया है।

*सामाजिक चेतना जरूरी*
समाज के युवाओं द्वारा आयोजित कि गोष्ठी में मुख्य रूप से सामाजिक चेतना को लेकर चर्चा की जाएगी जिसमें समाज की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भूमिका के साथ ही समाज स्तर पर बंद पड़ी गतिविधियों को शुरू करने और नई कार्ययोजना को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

*समग्र विकास में योगदान*
बीकानेर में समकक्ष समाजों की तुलना में पारीक समाज के योगदान भूमिका के बाद भी उपेक्षा को लेकर चर्चा कर ठोस निर्णय के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

*शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा*
सरकार स्तर पर संचालित सुविधाओं के अनुसार समाज के युवाओं को भी शैक्षणिक उन्नयन के बराबर अवसर मिले और उसमें आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!