Bikaner Live

मुख्य कारखाना प्रबंधन लालगढ़ ने कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस पर दिलाई प्लास्टिक त्यागने की शपथ; किया वृक्षारोपण
soni




विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य कारखाना प्रबंधन, लालगढ़ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबन्धक विकास अग्रवाल ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक का बहिष्कार करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। मुख्य कारखाना प्रबन्धक के निर्देशन में  कर्मचारियों ने वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मुख्य कारखाना प्रबंधक  विकास अग्रवाल की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल और निजी जीवन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए हर संभव रूप में हरित विकल्पों को अपनाएंगे।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक नुक्कड नाटक एवं रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें वैकल्पिक उत्पादों और पुनः उपयोग योग्य सामग्री की जानकारी दी गई।
मुख्य कारखाना प्रबंधन द्वारा इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के माध्यम से समाज में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना और सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

कार्यक्रम का समापन ‘हरित रेल, स्वच्छ भारत’ के नारों के साथ हुआ, जिसने सभी उपस्थित जनों में पर्यावरण के प्रति नयी ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार किया।
इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक विकास अग्रवाल कारखाना अधिकारी अवकाश सचान(smm),विनय कुमार सक्सेना (awm),दीन दयाल फुलवारी(AEE),जे पी मीणा (AFA) सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group