Bikaner Live

जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा महिला कांग्रेस में नवनियुक्त महिलाओं का किया स्वागत व अभिनन्दन
soni



बीकानेर, 05 जून 2025 जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा रानीबाजार स्थित देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में बीकानेर जिले से नवनियुक्त पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंवर को प्रदेश उपाध्यक्ष,नीरू चौधरी को प्रदेश महासचिव तथा श्रीमती शांति बेनिवाल को बीकानेर महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रह्लादसिंहने बताया कि देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित इस स्वागत व अभिनन्दन समारोह में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सिंवर,प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी और महिला जिलाध्यक्ष शान्ति बेनीवाल का क्रमशः राजकुमारी व्यास,डॉ प्रीति मेघवाल, एड सुमन गोदारा ने माल्यार्पण किया, शॉल क्रमशः अर्जुनराम कूकणा, कमल कल्ला, हरिराम बाना तथा तीनों को मोमेंटो देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सियाग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। जब महिलाएँ निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेती हैं, तो नीतियाँ अधिक समावेशी और समाज के सभी वर्गों के लिए हितकारी बनती हैं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप तीनों महिलाशक्ति के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त,संगठित और सक्रिय रूप में उभरेगी।
साथ ही देहात जिला कार्यकारिणी की सचिव डॉ प्रीति मेघवाल व नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल दोनों के आज जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाइयाँ दी गई।
इस सम्मान समारोह में एड श्रीकिशन सिंवर, एड प्रेम गोदारा, ओमप्रकाश तर्ड,पूनमचंद भाम्भू,तोलाराम सियाग,चम्पालाल बारूपाल,मनोज व्यास,मुरली गोदारा,श्रवण रामावत,पृथ्वीराज कूकणा,प्रेम भादू,याकूबअली कल्लर,शिवदान मेघवाल,करणीसिंह राजपुरोहित, श्रवण रामावत, पूराराम गांधी, हंसराज बिश्नोई सहित अनेक महिला पदाधिकारीगण एवं गणमान्य सद्भावी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
मंच संचालन मुरली गोदारा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन देहात कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल व शहर की ओर से कमल कल्ला ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!