Bikaner Live

ब्लास्ट से 11 लोगों की मौत की जांच अटकी:मदान मार्केट हादसे के 1 माह बाद भी नहीं हटामलबा, 11 लोगों की मौत की जांच अटकीबीकानेर



_सिटी कोतवाली पुलिस थाने के सामने पांच मंजिला मदान मार्केट के बेसमेंट में ब्लास्ट से 11 लोगों की मौत की जांच अटक गई है। हादसे के एक माह बाद भी मौके से मलबा नहीं हटाया गया है जिससे पुलिस बेसमेंट में जांच-पड़ताल नहीं कर सकी है। 7 मई को सिटी कोतवाली पुलिस थाने के सामने मदान मार्केट के बेसमेंट में गैस सिलेंडर लीक होने से ब्लास्ट हुआ और दुकानों की पट्टियां गिर गईं। इससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए और 11 लोगों की मौत हो गई थी। आईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की थी और 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा था। लेकिन, हादसे के एक माह बाद भी दोषी लोगों पर कार्यवाही नहीं हो पाई है, बल्कि पुलिस की जांच ही अटक गई है।_

_प्रशासन की ओर से अब तक मौके से मलबा ही नहीं हटाया गया। बेसमेंट में मलबा पड़ा होने के कारण पुलिस वहां छानबीन नहीं कर सकी और जांच अटकी पड़ी है। मार्केट में ज्यादातर दुकानें ज्वेलरी की थी। हादसे होने पर दबे लोगों के शव निकालने के दौरान एसडीआरएफ को पुलिस को सोने-चांदी के जेवरात बरामद भी हुए। एक तिजोरी भी मिली जिसे उसके मालिक को दिया गया। लेकिन संबंधित लोगों का कहना है कि अब भी बेसमेंट में उनका माल दबा पड़ा है जो मलबा हटाने पर ही सामने आएगा। पुलिस को मलबा हटने का इंतजार है और इसके लिए नगर निगम को बार-बार पत्र भी लिखे गए हैं।_

_जिस मदान मार्केट में ब्लास्ट से हादसा हुआ, वह नगर निगम के रिकॉर्ड में ही नहीं है। उसका मालिक कौन है, इसका भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे के बाद नगर निगम को पत्र लिखकर मदान मार्केट के मालिक, भवन निर्माण की अनुमति, सुरक्षा सहित सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। निगम की ओर से इसके जवाब में पुलिस को लिखा गया है कि मदान मार्केट का नाम उनके रिकॉर्ड में ही नहीं है और ना ही इस नाम से निर्माण की अनुमति दी गई है।_

पुलिस ने इन बिंदुओं पर मांगी थी नगर निगम से जानकारी*

_नगर निगम की ओर से मदान मार्केट भवन की सेफ्टी जांच की गई हो तो उसकी जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति।_
_किसी दुकानदार ने फायर सेफ्टी संबंधी अनुमति ली हो तो उसका रिकॉर्ड।_
_परिवादी चुन्नीलाल की ओर से अवैध मार्केट संचालन का परिवाद दिया गया था। उस पर कोई जांच कर कार्यवाही की गई हो तो जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतिलिपि।_
_मदान मार्केट के मालिकाना हक का रिकॉर्ड।_
_निर्माण के समय ली गई स्वीकृति की प्रमाणित प्रतिलिपि।_
_सुरक्षा संबंधी, फायर सेफ्टी, भवन का नक्शा व अन्य भवन निर्माण की स्वीकृति के दस्तावेज।_
_मार्केट में दुकानदारों की ओर से घरेलू सिलेंडरों से व्यावसायिक गतिविधि की जा रही थी। इस संबंध में नगर निगम ने कभी कोई जांच की हो तो उसकी प्रमाणित प्रति।_
_आईजी ने एसआईटी गठित कर 15 दिन में मांगी थी रिपोर्ट, पुलिस लिख रही निगम को बार-बार पत्र_

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!