Bikaner Live

नोखा में एक ही छत तले 5 विभागों से कार्य होने से ग्रामीणों को राहत लेकिन लिफ्ट नहीं लगने से वरिष्ठों को परेशान होना पड़ रहा है – मोदी
soni


नोखा । युगपक्ष नोखा पंचायत समिति के तत्कालीन प्रधान कन्हैयालाल सियाग के अथक प्रयासों से पंचायत समिति परिसर में मिनी सचिवालय की तर्ज पर बनाए गए तीन मंजिला नवनिर्मित एकीकृत प्रशासनिक भवन में पांच विभागों ग्रामीण पंचायत राज विभाग ( पंचायत समिति ), सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग ( वन विभाग ), महिला एवं बाल विकास प्रयोजन अधिकारी (eDPO) ब्लॉक शिक्षा विभाग (CBEEO) और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (BCMO) कार्यालयों से होने वाले कार्य एक ही जगह एक ही छत तले हो जाने से ग्रामीणों को रात मिल रही है । लेकिन इस तीन मंजिले भवन में अभी तक लिफ्ट नहीं लगने से वरिष्ठजनों को ऊपरी मंजिलों में आने जाने से कठिनाई हो रही है । जबकि इस नव निर्मित भवन में लिफ्ट हेतु जगह सुरक्षित रखी गई है । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने समाचार पत्रों द्वारा विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए लिफ्ट लगवाने का आग्रह किया जा रहा है ताकि हमारे वृद्ध पेंशनरों और ग्रामीणों के वृद्धजनों को राहत मिल सके । यह अधूरा कार्य पूर्ण होने से भवन पूर्ण होगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!