Bikaner Live

श्री चिलाय माता मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भव्य रैली का आयोजन

श्री चिलाय माता मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भव्य रैली का आयोजन
नाल में श्री चिलाय माता मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नाल की विभिन्न गलियों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया।
रैली के दौरान बनियों की गली में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय व्यास, राजकुमार मत्तड़, उपसरपंच गोपाल दास तथा बीरबल सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!