Bikaner Live

ग्रोथ गेट चाइल्ड डवलपमेंटर सेंटर में दंत चिकित्सा शिविर

 

बीकानेर, 22 मार्च। जस्सूसर गेट के बाहर बायाजी व दशहरा उत्सव मैदान के पास स्थित ग्रोथ गेट चाइल्ड डवलपमेंटर सेंटर में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम राय ने कहा कि डाउन सिन्ड्रोम व हीमोफीलिया सहित अनेक कारणों से बच्चों में दांत व जीभ की सफाई नहीं करने से अनेक बीमारियां होती है। अभिभावक डाउन सिन्ड्रोम बच्चांं के दांतों की भी समय-समय पर जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक जयनारायण व्यास कॉलोनी  के 2 ई 51 स्थित ’’स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलांट सेंटर (लक्ष्य इंस्टीट्यूट के पास) दांतों की जांच एवं परामर्श का निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने अनेक बच्चों के दांतों की जांच कर नियमित सफाई करने तथा 28 मार्च को आयोजित होने वाले निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!