Bikaner Live

विप्र फाउंडेशन: राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भंवर पुरोहित बने राष्ट्रीय सचिव



विप्र फाउंडेशन: राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भंवर पुरोहित बने राष्ट्रीय सचिव

बीकानेर, 23 मार्च 2026।
विप्र फाउंडेशन के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि दिनांक 15 मार्च 2026 को पुष्कर में सम्पन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

बैठक में श्री राजेश चुरा को वर्ष 2026–28 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा श्री भंवर पुरोहित को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों ही व्यक्तित्व अपनी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री राजेश चुरा एवं श्री भंवर पुरोहित वर्तमान में भारतीय नव वर्ष समारोह समिति में क्रमशः उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में हाल ही में आयोजित भव्य धर्मयात्रा का सफल आयोजन हुआ, जिसने शहरभर में विशेष उत्साह एवं धार्मिक माहौल का सृजन किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व से विप्र फाउंडेशन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी तथा संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं अनुकरणीय बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, दीपक हर्ष, चंद्रकला आचार्य सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!