Bikaner Live

*गौवंश के लिए 14 क्विंटल गुड लापशी कर महाप्रसादी खिलाकर मनाया रजत जयंती समारोह….*

बीकानेर 8 जून 2025 फोटो पत्रकारिता के 25 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर मनीष पारीक ने आज गंगा पिंजरापोल में गौ वंश के लिए 14 क्विंटल गुड लापशी कर महा प्रसादी का

आयोजन कर रजत जयंती समारोह मनाया इस अवसर पर परम गौ भक्त कार्यक्रम संयोजक देकिशन चांडक (देवश्री) ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता को नूतन आयाम दिया । देवशी ने बताया मनीष पारीक संवेदनशील मिलनसार भावुक इंसान हे निरंत समर्पण के साथ कार्य करना उनकी पहचान हे ।बाल संत छैल बिहारी ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता में पारीक ने समाज को गौरवान्वित किया हे । कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि मनीष पारीक ने महज अठारह वर्ष में फोटो पत्रकारिता में रचनात्मक कार्य करते हुए राष्ट्रीय ऑर अंतरराष्ट्रीय
पर अपनी पहचान बनाई। इस अवसर सैकड़ों गौ भक्तों की उपस्थिति में मनीष पारीक को दुपट्टा व माला पुष्पवर्षा के साथ मनीष पारीक का सपरिवार स्वागत अभिनंदन किया गया ।
मनीष पारीक ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गौ भक्ति कर भाव विभोर हूं जीवन में गो सेवा से बड़ा पुण्य का कोई मार्ग नहीं विश्वाश व्यक्त करता हूं जीवन में जन हित के फोटो पत्रकारिता का संकल्प लेता हूं अनिहर्ष जन समस्याओं को लोकतंत के चौथे स्तंभ अखबार पटल पर निस्तारण हेतु रखते हुए प्रयास करता रहूंगा।
गोशाला में भजन , कीर्तन गौ आरती के बाद गायों के लिए महाप्रसादी रखी गई । इस अवसर पर दीपक सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी का जन्मदिन भी मनाया गया नन्द किशोर चांडक , विनीता चांडक , गोपाल राठी , पृथ्वी सिंह पंवार , अलका बिश्नोई कुम्हार,नारायण सोनी ,एडवोकेट विनोद जोशी समेत सैकड़ो गौ भक्त उपस्थित थे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!