Bikaner Live

पेंशनरों की समस्या समाधान हेतु शिविर आज कोष कार्यालय बीकानेर में


नोखा । बीकानेर जिले के पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज सोमवार 9 जून को कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर आयोजित होगा पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने सभी पेंशनरों सेअपील करते हुए कहा है कि जिस किसी पेंशनर्स की समस्या हो तो वो स्वयं अथवा पेंशनर समाज के माध्यम से अपनी परिवेदना भिजवा सकते हैं । इससे पूर्व भी नोखा के कोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास व पेंशनर में समाज द्वारा पेंशनरों को समाचार पत्रों व सोशल मीडिया द्वारा समाचार प्रकाशित करवाते हुए समस्या समाधान हेतु शिविर में पहुंच कर आधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई थी । पेंशनर समाज के अध्यक्ष मोदी ने सभी पेंशनरों खास कर पुराने पेंशनरों से कहा है कि वो अपना पी. पी. ओं (पेंशनर ऑर्डर) चेक कर लेवे  क्योंकि पुराने पेंशनरों के अधिकांश P.P.O. में पारिवारिक पेंशन ज्यादातर पेंशनर की पत्नी की जन्म तारीख का अंकन नहीं है जिसके चलते वर्ष 70, 75, 80, 85, 90, 95 और 100 वर्ष उम्र होने पर हर 5 वर्ष बाद बढ़ने वाली पेंशन नहीं बढ़ेगी इससे बड़ा भारी आर्थिक नुकसान होगा अतः 12 सितंबर 2008 से पूर्व का प्रमाण पेश करके P.P.O. में अंकल इस शिविर के दौरान हाथों हाथ करवा लेवे । गत शिविर में संयुक्त निर्देश पेंशन द्वारा सेंकड़ो पेंशनरों के P.P.O. में जन्मतिथि का अंकन करवाते हुए पेंशनरों को राहत प्रदान की थी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!