Bikaner Live

खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने बताये सफलता के सूत्र…
ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने किया खेल मंत्री का स्वागत अभिनंदन…




बीकानेर 11 जून 2025। राजस्थान सरकार के काबिना खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बीकानेर स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर जुनियर खिलाड़ियों ने उनसे मिलकर अपने अनुभव सांझा किये। ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स ड्रेस पहने खिलाड़ियों को देखकर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विशेष रुप से उनसे मुलाकात की और खेल व शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय करते हुए सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताये। भाजपा खेल प्रकोष्ठ शहर जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत व वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी चीफ कोच धनंजय सारस्वत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने माल्यार्पण एवं बुके देकर खेल मंत्री का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया तथा क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!