Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम


अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) होंगे नोडल अधिकारी
बीकानेर, 11 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम ‘योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिला मुख्यालय, समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सफल आयोजन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक द्वारा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त राजकीय, गैर राजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में योग दिवस के अवसर पर व्याख्यान, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!