Bikaner Live

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित


बीकानेर, 11 जून। मादक पदार्थो के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जन सामान्य में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन सामान्य में जागरूकता के लिए बुधवार को शहीद मेजर पूर्ण सिंह राज. फोर्ट उच्च माध्यमिक विधालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं द्वारा नशे के दुष्प्रभाव से सम्बंधित एवं नशे से बचाव से सम्बंधित पोस्टर तैयार किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन में ग्रीष्मकालीन शिविर प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती पिंकी जोशी अध्यापिका श्रीमती अंजूमन आरा, प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकेश भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री इनायत हुसैन आदि शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!