Bikaner Live

प्लेन क्रैश दिवंगत आत्माओं के लिए मौन घायलों के लिए  दुआ…

                     बीकानेर 12 जून 2025  अहमदाबाद में घटित एयर इंडिया  की फ्लाइट  क्रैश होने की घटना ने देशवासियों को झकछोड़ दिया है! घायलों के प्रति दुआओं का सिलसिला पूरे देश भर  में किया  जा रहा है!  बीकानेर ग्रीष्मकालीन जिमनास्टिक  शिविर में प्रतिदिन की रूटीन प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने हाथ जोड़कर परमपिता ईश्वर से प्रार्थना की की घायलों को शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ करें !  ईश्वर से प्रार्थना है कि जो भी यात्री घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले। जो इस दुखद घटना में अब हमारे बीच में नहीं रहे उन दिवंगत आत्माओं के लिए मौन शांति प्रार्थना की गई!    ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।  रीस्टार्ट जिमनास्टिक अकादमी  कोच संतोष नायक धीरज कुमार सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट किया!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!