Bikaner Live

राजस्थान के औद्योगिक विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
निवेशक हमारे लिए वीआइपी :- राज्यवर्धन सिंह राठौड़

उद्यमियों से सीधा संवाद किया उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठोड  ने
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने बीकानेर की औद्योगिक समस्याओं से रूबरू होने तथा राज्य सरकार की स्कीमों से अवगत करवाने हेतु जिले के उद्यमियों, व्यापारियों व औद्योगिक संगठनों से सीधा संवाद बीकानेर जिला उद्योग संघ कोंफ्रेंस हॉल में किया | बीकानेर जिले के औद्योगिक संगठनों ने अपनी मांग रखते हुए बताया कि भारत सरकार की अमृत योजना के तहत जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज लाइन डलवाई जाए | वेयर हाऊस को उद्योग का दर्जा मिलने के बावजूद भी आ रही विभागीय पेचीदगियों को दूर करवाया जाए | होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा मिल गया है लेकिन उसको उद्योगों वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है | वर्तमान में राज्य के सभी हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में दिनांक 20 अप्रेल 2023 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है | इस हेतु सरकार ट्रांसफर एरिया को फ्री होल्ड करते हुऐ, वर्तमान स्वामित्व के एकल पट्टे जारी कर रिको को हस्तानांतरण कर देवें | करणी औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या के निस्तारण हेतु रिको द्वारा सीईटीपी का निर्माण करवाया जाए | फ़ूड टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाए | बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों को गैस पाइप लाइन से जोड़ा जाए | एमनेस्टी स्कीम 2022 को पुन: शुरू किया जाए | खाद्य आधारित उद्योगों पर लगाए गये कृषक कल्याण शुल्क हटाया जाए | राजस्थान प्रदेश के कृषि आधारित उद्योगों को पिछड़ने से बचाने हेतु कृषि आधारित उद्योगों पर लगने वाले मंडी शुल्क को हटाया जाए | बीकानेर को वर्तमान में मिनी फ़ूड पार्क भी स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन अभी तक इस मिनी फ़ूड पार्क की स्थापना भी नहीं की जा सकी है यदि शीघ्र ही इसकी स्थापना की जाती है तो बीकानेर शहरी क्षेत्रों में स्थापित घरों में पापड़, भुजिया की इंडस्ट्री एक ही छत के नीचे आ सकेगी और राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद स्कीम को भी बल मिलेगा | उद्योग एवं व्यापार को बढावा देने हेतु बीकानेर से महानगरों के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करवाई जाए | बीकानेर के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मार्केट उपलब्ध करवाने हेतु बजट में घोषित ड्राईपोर्ट को शीघ्र शुरू करवाया जाए | उद्योग मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि बीकानेर जिले में सिरेमिक हब पूरी तरह से तैयार हो साथ ही गेस कम्पनियों से सीधे औद्योगिक क्षेत्रों तक गेस पाइप लाइन पहुँचाने हेतु कहा जाएगा और अगर कुछ नए औद्योगिक क्षेत्र बन पाए इस दिशा में भी कार्य किया जाएगा | साथ ही करणी औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर सीईटीपी निर्माण को लेकर अधिकारियों को पूरा एसेसमेंट तैयार करने हेतु निर्देश दिए गये हैं | प्रदेश में निवेश करने वाला उद्यमी हमारे लिए वीआइपी है और उसके लिए सरकार के द्वार हमेशा खुले हैं | राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान का कार्यक्रम रखा गया ताकि राजस्थान आत्म निर्भर भारत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सके | इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, रिको क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा, महावीर रांका, मोहन सुराणा, चंपालाल गेधर, पंकज अग्रवाल, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष महेश कोठारी, बींछ्वाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल, राजस्थान टाइल्स मेन्यूफेक्चर्स एसोसिएसन अध्यक्ष अरुण झंवर, बीकानेर तेल मिल एसोसिएसन से सतीश गोयल, बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन उपाध्यक्ष राजकुमार पचीसिया, सीए एसोसिएसन अध्यक्ष हेतराम पूनिया, खारा उद्योग संघ अध्यक्ष परमिंदर सिंह, राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएसन के जय सेठिया, फायर वर्क्स एसोसिएसन अध्यक्ष लूणकरण सेठिया, बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएसन अध्यक्ष के के मेहता, नोखा उद्योग संघ से दीनदयाल छींपा, बीकानेर पापड़ भुजिया एसोसिएसन अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, लूणकरणसर एसोसिएसन के हनुमान मल भूरा, नारायण दास तुलसियानी, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, विमल चोरड़िया, विजय बांठिया, अजय सेठिया, विनोद गोयल, अशोक गहलोत, संजय पेडीवाल, भीखमचंद बाफना, पारस डागा, सीए अंकुश चोपड़ा, सीए विकास तापड़िया, प्रकाश सोनावत, सुनीलम पुरोहित, ओमप्रकाश चौधरी, प्रेमप्रकाश खत्री, पूरण चंद गैरा, परवेश गोयल, भंवरलाल चांडक, कमल अरोड़ा, मन्नू चांडक, अशोक चांडक, कमल पुरोहित, राधा सोमाणी, राहुल बोथरा, राधेश्याम राठी, जितेन्द्र बैद, मुकेश सोनी, महेंद्र सिंह, उदय सिंह, प्रेमरतन, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, पवन चांडक, महावीर दफ्तरी, पवन पचीसिया, संदीप बाहेती, शुभम लड्ढा, आशीष सोलंकी, अभिमन्यू जाजडा आदि उद्यमी व व्यापारी उपस्थित हुए |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!