Bikaner Live

बीकानेर के पहलवानों ने जीता राज्य स्तर पर मेडल अब राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में लेंगे भाग*

बीकानेर/
जोधपुर में आयोजित अण्डर 15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के तीन पहलवानों ने मेडल प्राप्त किए। जिला कुश्ती  संघ के संरक्षक जगन पुनियां ने बताया कि बीकानेर जिले के 38 kg में हरिश व 48 kg में भागीरथ गोदारा ने ग्रीको रोमन पद्धति में गोल्ड मेडल व रामदेव कस्वां ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विजेता पहलवानों व कोच परमेश्वर पूनियां का बीकानेर आगमन पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागतकर्ता में कुश्ती संघ के कमल कल्ला. अरुण कुमार पांडे, सुशील कुमार डूड्डी, जसवेन्द्र सिंह, मानसिंह सिहाग, नवलाराम जी. प्रदीप स्वामी, लक्ष्मण सारस्वत, भवानी सिंह व महावीर कुमार सोनी, बॉक्सिंग संघ के राजेंद्र सिंह राठौड़  उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!