Bikaner Live

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने दी श्रद्धांजलि



बीकानेर, 13 जून 2025:* अहमदाबाद विमान हादसे में असामयिक निधन हुए व्यक्तियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के डॉक्टर्स और स्टाफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के समस्त स्टाफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
डॉ. गुंजन सोनी ने कहा, “यह हादसा अत्यंत दुखद है। हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।” सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर कॉलेज के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!