Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि


उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 93.20 करोड रुपए हैI
इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2025-26  में मई माह तक 14.63 करोड रुपए की आय हुईI  
इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 104.74 करोड़ रु.की  आय प्राप्त हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मई माह तक 73.27 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई !इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष मई माह तक 42.95% अधिक आय प्राप्त हुई !
    इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष2025-26  में मई माह तक 07.23 करोड रुपए की आय हुई, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में  मई माह तक 6.78 करोड़ रुपये थी।इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष मई माह तक 6.64% आय अधिक अर्जित की  है।
इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में  मई माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 219.80 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मई माह तक 195.47 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष मई माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 12.45% अधिक आय प्राप्त की है।
इस वर्ष 2025-26 में मई माह तक 77.03 करोड़ यात्रियों ने  मंडल पर रेल यात्रा की हैI
बीकानेर रेल मंडल का ट्रेनों के संचालन में, समयपालन लगभग 96% रहाI
                                                                               

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!