Bikaner Live

सुगम रेल संचालन हेतु बीकानेर-सूरतगढ रेलखण्ड पर किया जा रहा है तकनीकी कार्य

रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी

बीकानेर मण्डल पर बीकानेर-सूरतगढ रेलखंड के मध्य दुलमेरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1 गाडी संख्या 54702, लालगढ-अबोहर रेलसेवा दिनांक 09.08.25 व 10.08.25 को रद्द रहेगी।
2 गाडी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 03.08.25 से 10.08.25 तक रद्द रहेगी।
3 गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 03.08.25 से 10.08.25 तक रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 09.08.25 व 10.08.25 को अबोहर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अबोहर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 30.07.25, 02.08.25 से 09.08.25 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 31.07.25, 03.08.25 से 10.08.25 तक बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 06.08.25 से 08.08.25 तक ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 02.08.25 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!