Bikaner Live

बीकानेर: हरिद्वार तीर्थ यात्रियों का दल लौटा बीकानेर, स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत



बीकानेर, 14 जून।  श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा के नेतृत्व में मंगलवार को 35 बुजुर्ग दंपतियों सहित 10 सेवादारों के साथ बारहमासी  हरिद्वार यात्रा पर गया  प्रथम दल आज बीकानेर लौट आया। अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा ने बताया कि समाज हित में धार्मिक भावनाएं स्थापित करने के उद्देश्य से  स्वर्णकार समाज में पहली बार बारहमासी तीर्थ यात्रा की शुरुआत की गई थी जिसके चलते प्रथम बार 16 बुजुर्ग दंपति सहित 7 एकल माताओं को हरिद्वार में गंगा स्नान कराने हेतु एक 45 सदस्यीय दल स्लीपर बस द्वारा 10 जून को हरिद्वार गया था। उक्त 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को गंगा स्नान के पश्चात गुरुवार को तीर्थ यात्रियों के  दल के सकुशल बीकानेर लौट आने पर  सभी श्रद्धालुओं का नोखा रोड़ स्थित स्वर्णकार करणी माता मंदिर परिसर में डीजे की धुन पर स्वागत किया गया। इस दौरान राजेंद्र कुमार लांबा,रमेश कुमार लांबा, मांगीलाल कुकरा, भैरूलाल मौसूण,शंकर लाल लावट, महेश कुकरा, जयदयाल कुकरा ने पुरुष यात्रियों एवं सुशीला देवी सोनी ने महिला यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। वही पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले सेवादारों मदन लावट, जयकिशन सोनी,श्रवण कुकरा, एडवोकेट अनिल सोनी, राजेश कुंदन, शिवनारायण जोड़ा, अशोक डांवर, पवन सोनी, क्रिश पंचारिया का कैलाश कडेल, मोरध्वज बदलियां ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। यात्रा के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं सीताराम सोनी,बाबू लाल लावट,राम चंद्र सोनी,रामा देवी एवं भगवती सोनी ने अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा सहित संपूर्ण स्वर्णकार समाज का आभार जताया। इस दौरान  मोहित, निखिल, अशोक, जय किशन मांडन, मनोज मांडन,रवि बदलियां, नवीन सहदेव, राम सहदेव, प्रकाश कुकरा, कैलाश कुकरा सहित सैंकड़ों  समाज बंधु उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!