Bikaner Live

डॉ बी के गुप्ता की प्रेरणा से मधुमेह रोगियो में हाइपरटेंशन अवेयरनेस फ्री कैंप आयोजित

अग्रवाल समाज चेतना समिति जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर के द्वारा आज सीनियर प्रोफेसर डॉ बी के गुप्ता की प्रेरणा से मधुमेह रोगियो में हाइपरटेंशन अवेयरनेस फ्री कैंप आयोजित किया गया इस कैंप में डॉ गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा हेल्थ अवेयरनेस के लिए सर्व समाज को जागृत करने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से इस कैंप में ब्लड शुगर, तीन महीनों की एवरेज शुगर (HbA1c), रक्तचाप एव साथ ही साथ यूरिन एल्बुमिन क्रिएटिनिन रेशियो भी किया गया एवं डॉ गुप्ता द्वारा आगंतुकों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर अच्छी हेल्थ के लिए सलाह दी गई ।
इस कैंप के आयोजन में सात डॉक्टरस एवं 12 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दी , कैंप में लगभग सौ व्यक्तियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
अग्रवाल समाज चेतना समिति की तरफ से मंत्री प्रमोद देवड़ा उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, नरेश मित्तल , श्याम गुप्ता, पवन गोयल, प्रवीण गोयल, बालकिशन गुप्ता, निशा गोयल, सुरभि अग्रवाल , शालू अग्रवाल एवं सुधीर मित्तल ने सेवाएं दी। समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने डॉ बीके गओं का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!