Bikaner Live

‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’
ग्रामीण क्षेत्रों में देखे एमजेएसए के कार्य, नए कार्य किए शुरू

बीकानेर, 17 जून। पंचायत समिति बज्जू खालसा की ग्राम पंचायत बज्जू तेजपु‌रा में ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ अंतर्गत नए कार्यों का शुभारंभ, पूर्ण कार्यों का अवलोकन करने के साथ राजकीय भूमि पर श्रमदान एवं पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने के कार्य मंगलवार को किए गए।
जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग कोलायत के अधिशासी अभियंता दिनेश पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा में श्री शीशपाल के निजी फॉर्म पौंड का निर्माण कार्य का शुरू किया गया। वहीं श्री भैरालाल के निजी टांका निर्माण तथा सार्वजनिक टांका निर्माण का अवलोकन किया गया। इसी प्रकार हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गड्ढे खोदने का कार्य किया गया। श्री पांडे ने बताया कि बीज बैंक के लिए उरमूल सीमांत समिति बज्जू को कृषकों के लिए बीज हेतु अधिकृत किया गया है। वर्तमान में खेजड़ी, रोहिड़ा तथा मेहंदी के बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ में ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा के जनप्रतिनिधि, जल ग्रहण कमेटी के सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!