Bikaner Live

जिला आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


बीकानेर। जिला आंतरिक सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
इस दौरान कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों की खुदाई करने से पहले संबंधित विभागों अथवा एजेंसियों को ‘कॉल बिफोर यू डिग’ मोबाइल ऐप पर सूचना उपलब्ध करवानी होगी। जिससे इस क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन व अन्य कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने सुगम आवागमन के लिए बॉर्डर एरिया में टूटी हुई सड़कों के दुरूस्तीकरण व कचरा संग्रहण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने परिवहन विभाग को इन क्षेत्रों में नंबर विहीन वाहनों के खिलाफ नियमानुसार जब्ती अथवा अन्य सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कहा कि संदिग्ध वाहन चालकों की सूचना पुलिस विभाग से साझा करें। उन्होंने पुलिस विभाग को ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थानीय बस एवं रिक्शा चालकों के साथ बैठक आयोजित कर, संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। नगर निगम, बीडीए एवं पुलिस विभाग द्वारा आर्मी एरिया के आसपास अनाधिकृत ठेलों, टैक्सियों एवं ट्रकों को हटाने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में नगर निगम, परिवहन, खनन, एनएचएआई, नेशनल हाइवे, एयरफोर्स, मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी आईबी, सीआईडी, कस्टम, बीएसएफ, टूआईसी, चेतक, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और बीएसएनएल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!