Bikaner Live

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों का किया अवलोकन, नए कार्य करवाए शुरू

‘वंदे गंगा जल स्वावलंबन जन अभियान’

बीकानेर,  वंदे गंगा, जल स्वावलंबन जन अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पूर्ण कार्यों का अवलोकन तथा नए कार्यों को शुरू किया गया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जल ग्रहण) श्री भूप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे ‘वंदे गंगा, जल स्वावलंबन जल अभियान’ के तहत मंगलवार को जिले भर में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बनाए कार्यों के अवलोकन का सघन अभियान चलाया गया। इसके तहत खाजूवाला के खारवाली और चार एडब्लूएम, बज्जू खालसा के बज्जू तेजपुरा, कोलायत के खिंदासर और गोविंदसर, पांचू के पारवा और जाँगलू में पौधारोपण कार्यों का अवलोकन किया अथवा नए कार्यों को प्रारंभ करने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान ग्रामीणों को जल के सदुपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं आगामी दिनों में होने वाले पौधारोपण की तैयारी की समीक्षा भी की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!