Bikaner Live

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: संस्थानों में ज्वाईनिंग की अंतिम तिथि 25 जून


बीकानेर, 17 जून। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के लिए जारी तृतीय मुख्य मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों कोचिंग संस्थानों में 25 जून तक ज्वाइनिंग कर सकते हैं।
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि योजनान्तर्गत जारी तृतीय मुख्य मेरिट सूची में जिले के 175 लाभार्थियों का चयन किया गया है। फाइनल मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन में प्रदर्शित कोचिंग सेंटर पर 25 जून तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं।
पवार ने बताया कि योजनांतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं सहित सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए सत्र 2024-25 हेतु विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओ में निःशुल्क कोचिंग किए जाने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों की तृतीय सूची जारी की जा चुकी है। योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 हेतु जारी तृतीय मुख्य मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!