रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी
उत्तर रलवे केे दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 04 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 04.09.25 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली, दिल्ली सराय, दयाबस्ती, शकूरबस्ती होकर संचालित होगी एवं मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा निलंबूर रोड स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
2. गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 04.09.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय, दयाबस्ती, शकूरबस्ती होकर संचालित होगी एवं मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
3. गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 05.09.25 को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली, दिल्ली सराय, पटेल नगर, दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी एवं मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट एवं दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 54005, दिल्ली जं-भिवानी रेलसेवा दिनांक 05.09.25 को दिल्ली जं के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली जं -रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12485, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 04.09.25 को हजूर साहिब नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 04.09.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Related Post
बीकानेर में रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रेलवे में लगाने की मांग
June 22, 2026
No Comments
Read More »


योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह
June 21, 2026
No Comments
Read More »




बीकानेर (लालगढ़)–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
June 21, 2026
No Comments
Read More »







