Bikaner Live

स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति जिला स्तरीय ईनामी शतरंज प्रतियोगिता 19 जून से


विजेताओं को दिए जायेंगे नकद पुरस्कार, नन्हे शातिरों को मिलेंगे चेस बोर्ड
बीकानेर, 15 जून। स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति  द्वितीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 19 जून गुरुवार से शुरू होगी । बेसिक पीजी महाविद्यालय में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एव महिला वर्ग होंगे। यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित होगी। जिला शतरंज संघ के संरक्षक डॉ एस एन हर्ष ने इस आयोजन को शहरी क्षेत्र के शातिरों के लिए उपयोगी बताया और कहा कि आने वाले समय में ये शातिर बीकानेर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुशाल चंद व्यास की स्मृति में ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाएँगे इसके लिए उन्होंने स्वर्गीय कुशाल चंद व्यास फाउंडेशन का आभार जताया। आयोजन से जुड़े शिवकुमार व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग के लिए आयोजित होगी । आयोजन सचिव एड. अजय व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के चारों वर्गों में पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः पांच हज़ार , साढ़े तीन हज़ार , ढाई हजार, ग्यारह सौ और पांच सौ रुपए प्रोत्साहन स्वरूप नगद दिए जाएँगे । सब जूनियर वर्ग में भाग लेने वाले सभी शातिरों को चेस बोर्ड प्रदान किए जाएँगे। प्रतियोगिता के दौरान बीकानेर के वरिष्ठ महिला और पुरुष शातिरों का भी सम्मान किया जाएगा। 19 से 21 जून 2025 को होने वाले इस कार्यक्रम का समन्वयक बी.डी. हर्ष करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!