Bikaner Live

सयोना संस्थान द्वारा विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर जल संरक्षण संकल्प एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन


बीकानेर 17 जून। मुरलीधर व्यास नगर स्थित सयोना संस्थान की ओर से आज विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर कोलोनी के बच्चों को जल के महत्व पर जानकारी देते हुए उसके बचाव एवं उपयोग के बारे में बताया गया। यह जानकारी देते हुए राजकुमारी व्यास ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने सूखा रोकथाम सम्बंधित पोस्टर भी बनाए। इस अवसर पर बच्चों को दिशा रंगा, चंचल ओझा, स्नेहा दीपिका, अनुष्का भूमि ने भी बच्चों को सूखा रोकथाम के विषय में जानकारी दी तथा राजकुमारी व्यास के नेतृत्व में वृक्षारोपण व जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर शोभा, अंकिता, संध्या, अरुणा, राजनंदिनी, गीता और मोदी सहित अन्य बच्चों ने मरुस्थल रोकथाम एवं जल संरक्षण पर पोस्टर बनाए। इस अवसर पर राधाकृष्ण डांस अकादमी की श्रीमती ज्योति, मुकेश पुरोहित, डांस डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रियांशी एवं सुहानी भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!