Bikaner Live

योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान सत्र एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित



बीकानेर, 18 जून। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. भगवाना राम विश्नोई की अध्यक्षता में ‘योग के संग, जीवन की ओर’ विषय पर विशेष व्याख्यान सत्र एवं योग पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ आरती अनेजा रही। उन्होंने विद्यार्थियों को विकास के लिए सकारात्मक रूप से आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के तरीके बताएं‌। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही जीवन में योग और प्राणायाम को शामिल करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यस्त जीवन शैली और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग के कारण विद्यार्थियों में तनाव, नींद की कमी और अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं रहती हैं। इस कारण से वास्तविक उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। अतः इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को योग का महत्व बताना एवं सही दिशा प्रदान करना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. कुमुद जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा “वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान” का संकल्प भी लिया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!