Bikaner Live

*आईजी ओमप्रकाश एवं पचीसिया ने की बढ़ते ट्रैफिक पर चर्चा*

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं कोषाध्यक्ष पारस डागा ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान से मिलकर रानीबाजार पुलिया से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग व गोगागेट सर्किल से गंगाशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने हेतु चर्चा की । पचीसिया ने बताया कि रानीबाजार पुलिया से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पट्टी पेड़े से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग को खुलवाया जाए जिससे ज्यादातर ट्रैफिक सीधे रोड़ नम्बर 5 से नोखा रोड़ की तरफ निकल जाए तथा वर्तमान में गोगागेट सर्किल से गंगाशहर की और जाने वाले मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं व जाम की स्थिति बनी रहती है | इस मार्ग पर दबाव कम करने के लिए गोगागेट सर्किल पर स्थाई ट्रेफिक पुलिस की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि ट्रेफिक नियंत्रित किया जा सके । साथ ही रानीबाजार से गोगागेट की और जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास वाली गली जो कि सीधी शिव वेली में जाकर मिलती है और यह सड़क भी 60 फुट की है । इस सड़क का निर्माण कर इस पर डामरीकरण करवाने की बीकानेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम से अनुशंसा की जाए ताकि रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा और इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिल सकेगी । ऐसे छोटे छोटे बिंदुओं पर ध्यान देकर अति भीड़ वाले मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सकता है ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!