Bikaner Live

माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी – से राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय जैन सांड ने की मुलाकात

मंत्री महोदय ने कहा -एस एफ यु संकल्प समिति का आत्महत्या मुक्ति अभियान एक प्रेरणादायी पहल”

राजस्थान सरकार के शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर जी के साथ एस एफ यु समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय जैन सांड ने मुलाकात करके राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी । राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि “आचार्य श्री विजयराज जी म सा” की प्रेरणा से श्री अ भा साधुमार्गी शांतक्रान्ति जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में चल रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन जन को संकल्प पत्र के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है व निःशुल्क काउंसलिंग, योगा, मैडिटेशन सेंटर खोले जा रहे हैं । माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने शपथ पत्र भरते हुए कहा कि विश्व को आत्महत्या मुक्त करने की कल्पना को साकार करने के लिये आचार्य श्री विजयराज जी म सा ने जो यह अभियान शुरू किया है वो एक प्रेरणादायक पहल है । बढ़ती हुई आत्महत्या के कारण सरकारें चिंतित है व इस विषय पर ध्यान दे रही है और कोशिश भी कर रही है ,परंतु यह पुनीत कार्य धर्मगुरुओं के माध्यम से ही हो पाना संभव है । मैं इस अभियान की सराहना करता हूँ व आचार्य श्री के आदर्शों पर चलने वाली समिति के कार्यकर्ताओं की तहे दिल से प्रशंसा करता हूँ ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!