Bikaner Live

निजी विद्यालय सेवा समिति की सत्रारंभ संगोष्ठी का आयोजन


       आज स्थानीय सनसीटी इंग्लिश सेकेण्डरी स्कूल में निजी विद्यालय सेवा समिति, नोखा की सत्रारंभ संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें तहसील क्षेत्र के अनेक निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
      संरक्षक रामस्वरूप ज्याणी, ओमप्रकाश पारीक, हनुमानदास रांकावत, जयचंद बोथरा, महावीर गहलोत , अनिल यादव,इन्द्र सिंह आदि वक्ताओं ने विद्यालय संचालन संबंधी विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
      अध्यक्ष श्री मदनलाल सियाग ने सांगठनिक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नये सत्र में विभागीय निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए विद्यालय संचालित करने पर जोर दिया।
       इस मौके पर बजरंगलाल, जेठाराम कुमावत, केशवदान चारण, रामनिवास ज्याणी, गंगाविशन करीर, नेमीचंद पालीवाल, पुलकित ललवानी, पंकज जोशी, सुशील शर्मा, रामचंद्र बिश्नोई, आसाराम जांगू महेश शर्मा सहित अनेक संचालक उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!