Bikaner Live

विश्व नशा मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू विक्रेताओं पर काटे चालान


                                              
   बीकानेर, 26 जून। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के आदेश अनुसार जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा गंगानगर चौराहे के पास कार्रवाई की गई। दल ने तंबाकू विक्रेताओं को उत्पाद लटकाकर प्रदर्शित करते हुए तंबाकू बिक्री नहीं करने की समझाइश की। अप्रत्यक्ष रूप से विज्ञापन करने पर तंबाकू बेचने वालों पर  चालान की कार्रवाई कर कुल 8 चलान काटे और उपस्थित आमजन से तंबाकू का उपयोग नहीं करने की समझाइश की।
गठित टीम में सीएमएचओ कार्यालय में स्थापित जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत, कमल कुमार पुरोहित व देवीदान चारण उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!