Bikaner Live

जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द लैंस प्रत्यापर्ण हेतु निःशुल्क केम्प आयोजित हुआ


अच्छी रोशनी आने पर रोगियों ने दी दुहाएं

नोखा। मांगीलाल बागड़ी जिला अस्पताल नोखा में प्रत्येक शुक्रवार को नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द लैंस प्रत्यापर्ण हेतु निःशुल्क केम्प आयोजित कर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिना सम्मेजा द्वारा लेंस प्रत्यापर्ण किया जाता है। इससे पहले दिन गुरुवार को रोगियों की जांच की जाती है और लेंस प्रत्यापर्ण योग्य पाये जाने वाले रोगियों की आँखो में केम्प के दिन शुक्रवार को लेंस प्रत्यापर्ण करने को लेकर शुक्रवार 4 जुलाई को 17 रोगियों की आँखों में डॉ. हिना सम्मेजा द्वारा लैस प्रत्यापर्ण किया गया। अस्पताल की नेत्र सहायिका तपस्या गहलोत व अरुणा द्वारा सह‌योग किया गया। शनिवार 5 जुलाई को सभी रोगियों के आंखों की पट्टी खोलने पर उनके आंखों में अच्छी रोशनी आने पर रोगियों ने डॉक्टर हिना सम्मेजा सहित स्टाफ को दुआएं दी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!