Bikaner Live

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ईएसआईसी द्वारा चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ईएसआईसी द्वारा चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

बीकानेर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निगम मुख्यालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर के संयुक्त निदेशक प्रभारी श्री नीरज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 06 मार्च 2026 को शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, बीकानेर एवं क.रा.बी. निगम चिकित्सालय, बीकानेर के तत्वावधान में उद्योग संघ, खारा औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर के सहयोग से उद्योग संघ भवन, खारा औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निगम की ओर से श्री पंकज स्वामी, डॉ. रमेश व उनकी टीम, एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम व उद्योग संघ, खारा औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर के सचिव श्री प्रकाश सोनावत, अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह एवं अन्य नियोजक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में 120 से अधिक बीमितों की स्वास्थ्य व नेत्र जांच की गई, रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच एवं दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

शाखा कार्यालय, बीकानेर के श्री पंकज स्वामी ने इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न हितलाभों की विस्तृत जानकारी बीमितों को प्रदान की एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!