Bikaner Live

*केसरी नंदन सेवा समिति की कार्यकारिणी विस्तार एवं बैठक*
soni

केसरी नंदन सेवा समिति की ओर से 12 जुलाई 2025 को मुख्य कार्यालय डागा चौक बी के स्कूल के पीछे बीकानेर पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में अध्यक्ष रामनारायण जी आचार्य सहित सदस्य उपस्थित हुए । उपस्थित सदस्यों में विनोद कुमार आचार्य, किशन कुमार ओझा, कृष्ण कांत पुरोहित, सुनील दत्त ओझा, नवल किशोर आचार्य, संजय आचार्य और अन्य 15-20 सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का आयोजन एक महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए हुआ जो इस समिति के सदस्यों के द्वारा नवाचार करने की पहल होगा। मीटिंग मे अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि केसरी नंदन सेवा समिति संस्था के रूप में वर्ष 2011 से अनवरत कार्य कर रही है जिसके इस वर्ष 15 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में संस्था एक नई सोच के साथ कार्य करने का विचार रखती हैं जिसमे समस्त सदस्यों की सहमति अत्यावश्यक होगी जिसमे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। कन्या विवाह के समिति के निर्णय के सफल संचालन हेतु सदस्यों की सहमति अनुसार पद आवंटन किया गया जिसमें सुनील दत्त ओझा को उपाध्यक्ष, संजय आचार्य को सह उपाध्यक्ष, कृष्ण कांत पुरोहित को सचिव और नवल किशोर आचार्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्यों की नियुक्ति उपरांत अध्यक्ष महोदय ने बताया कि इस सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य कुँवारी कन्याओं (ब्राह्मण) / विधवा / परित्यक्ता सहित जरूरतमंद कन्याओं के मुख्य रूप से विवाह संपन्न कराने तथा विवाह संबंधित अन्य कार्यों में यथा संभव सहयोग करना हैं। समिति के समस्त सदस्यों का मुख्य रूप से एक ही लक्ष्य होगा कि अधिक से अधिक लोगों को जोडा जाए । केसरी नंदन सेवा समिति में कन्याओं के सहायतार्थ कार्य करने मे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने वाले दानदाताओं और सेवा भावी साथियों को जोडा जाएगा। आज इस कार्य का शुभारंभ अध्यक्ष रामनारायण जी आचार्य, सुनील दत्त ओझा उपाध्यक्ष, सचिव कृष्ण कांत पुरोहित और कोषाध्यक्ष नवल किशोर आचार्य ने औपचारिक रूप से विधिवत किया। समिति द्वारा साथियों को इस पुण्य कार्य में जोड़ने हेतु एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है जिससे कोई भी व्यक्ति इस समिति से जुड़कर अपना योगदान दे सकता हैं। सभी से सहयोग की उम्मीद के साथ जय श्री राम ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!