
बीकानेर । मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने गुरुवार शाम को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पैगम्बर मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश चौखुंटी स्थित मदरसा हुसैनी में मदरसा के बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बच्चों ने नात शरीफ के साथ-साथ मुहम्मद साहब के बारे पैदाइश से उनके उपदेशों के बारे में बताया यहां बच्चों को तालीम दें रहें उस्ताद हाफ़िज़ दिलदार हुसैन ने बताया कि यहां बच्चों को दीनि तालीम दी जाती है। और दीन और दुनिया के बारे में भी समझाया जाता है।
इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने बताया कि आज हमें यहां बच्चों के साथ पैगंबर मुहम्मद साहब का 1500 वां यौमे विलादत मनाते हुए बहुत खुशी हो रही क्योंकि हमारे नबी मुहम्मद (स.व) को बच्चों से बहुत मुहब्बत हुआ करती थी हुजूर की आमद मरहबा हमारे आका करीम का फरमान है कि आप जिस मुल्क में रहते हैं सबसे पहले वो मुल्क और उसके लिए वफादारी जरूरी है। जो अपने मुल्क के लिए वफादार उसकी जिंदगी व्यर्थ है। यह सचे मुसलमान का ईमान हैं।
इस अवसर पर सैयद अख्तर , शाकिर हुसैन चोपदार, मोहम्मद जिक्कर कादरी, मोहम्मद हक़ कादरी, हाजी मोहम्मद आदि न भी मुहम्मद साहब के बारे में बच्चों का बताया।













