
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आज 4 सितम्बर को शाला की करूणा क्लब इकाई और स्काउट गाइड टीम द्वारा शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ शाला प्रधान हनुमान छींपा एवं करुणा क्लब बीकानेर केंद्र के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध ने मां सरस्वती के पावन चरणों में तिलक एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शाला प्रधान श्री हनुमान छींपा ने शिक्षक दिवस पर रोशनी डालते हुए बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए मनाया जाता है, साथ ही बताया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित थे। वे महान शिक्षक और दार्शनिक भी थे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षा हमें अच्छा इंसान बनाती है, सही ग़लत के अन्तर समझातीं है एवं जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखलाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री घनश्याम साध ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि जिस प्रकार जलता हुआ दीपक व्यक्ति का अधंकार दूर करता है उसी प्रकार एक शिक्षक हमारे जीवन का अंधकार दूर करते है। साथ ही बताया कि वर्तमान समय में माता पिता की जो व्यक्ति पूजा करता है वहीं वर्तमान समय में समाज में आदर्श व्यक्ति बन सकता है।
शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने बताया कि करुणा क्लब इकाई के विद्यार्थियों द्वारा अपने ही अध्यापकों के रुप में रॉल मॉडल बनते हुए उनकी अच्छाइयों को अन्य विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही शैली सोलंकी एवं सारा सुलेमानी ने शिक्षकों के सम्मान एवं धन्यवाद हेतु प्रेरणास्पद नृत्य प्रस्तुत किया ओर सभी अध्यापकों का माला एवं पेन भेट कर सम्मान किया।कार्यक्रम को और गतिशील बनाते हुए शाला के वरिष्ठ कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि “गुरू: विद्याया: प्रदाता” अर्थात गुरु विद्या प्रदान करने एवं मार्गदर्शन देने के रूप में साक्षात प्रतीक होते हैं। माता पिता के बाद यदि कोई चाहता है कि कोई अपने जीवन में और ऊंचाइयों को छूए तो वह शिक्षक ही जीवन रक्षक होते हैं। मोदी ने बताया कि “अनुशासन ही विद्यार्थियों को महान बनातें हैं” इसलिए सभी को नियमित अनुशासन में रहना चाहिए। साथ ही पोषण सप्ताह की जानकारी देते हुए जंक फूड, पैकेजिंग फूड से दूर रहने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी। इस अवसर शाला के विभिन्न विद्यार्थियों जिसमें अक्षरा टॉक, जानवी, सोनाक्षी, शैली सोलंकी, आनंदी सियाग, वंशिका बडगुजर आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की महानता का बखान किया।
इस अवसर पर शाला में उपस्थित अध्यापकों एवं अन्य जिसमें श्रीमती नीतू, कमला जोशी, शंकर टाक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया।
संवाद प्रेषक
सौरभ बजाज
करुणा क्लब प्रभारी













