Bikaner Live

विशाल श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का देराजसर में 6 सितम्बर से होगा आयोजन…

विश्वविख्यात परमपूज्य, ब्रहऋषि आचार्य पूज्यपाद श्री किरीट भाई जी करेंगे कथा का वाचन
बीकानेर। धर्म नगरी बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव देराजसर में श्रीमती रेंवती देवी एवं स्वर्गीय श्री कालुराम सारस्वा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा 6 सितम्बर से सनातन धर्मप्रेमियों के लिए श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन सारस्वा परिवार द्वारा किया जाएगा। इस कथा का वाचन विश्वविख्यात परमपूज्य, ब्रहऋषि आचार्य पूज्यपाद श्री किरीट भाईजी करेंगे। आयोजनकर्ता भागीरथ प्रसाद सारस्वा ने बताया कि शनिवार 6 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन श्री किरीट भाई जी द्वारा किया जाएगा। इससे पहले शिव मंदिर, देराजसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे गाजे-बाजों के साथ महिलाओं द्वारा केसरिया साड़ी में सर पर कलश धारण कर एवं पुरुषों द्वारा सनातन धर्म के जयकारों के साथ निकाली जाएगी जो कथा स्थल पर पहुंचकर विराम लेगी। आयोजनकर्ता प्रह्लादराय सारस्वा ने बताया कि कथा को लेकर बजरंग युवा मंडल के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूनमचंद सारस्वा ने बताया कि कथा का विराम 12 सितम्बर को दोपहर 1 बजे विधि विधान से किया जाएगा।
यह रहेगा कार्यक्रम विवरण
आयोजन से जुड़े बजरंग लाल सारस्वा ने बताया कि शनिवार 6 सितम्बर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से आयोजन की शुरुआत होगी। तत्पश्चात श्रीमद् भागवत पोथी पूजन एवं श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार 7 सितम्बर को गुरु पादुका पूजन, कपिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र के बारे में विस्तृत व्याख्या कथा व्यास द्वारा की जाएगी। सोमवार 8 सितम्बर को श्रीवामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मंगलवार 9 सितम्बर को भगवान की बाल लीलाएं, वृंदावन गमन, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग का आयोजन, बुधवार 10 सितम्बर को महारास लीला, मथुरा गमन, उद्धव गोपी संवाद और 11 सितम्बर को श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शुक्रवार 12 सितम्बर को हवन एवं पूर्णाहूति तथा गुरु कर कमल प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
कथा संयोजक को लेकर बनाई जम्बो टीम
आयोजन समिति से जुड़े सी ए मुकेश सारस्वा ने बताया कि भव्य कथा में करीब बीस हजार से ज्यादा श्रद्धालु महिलाएं व पुरुषों का प्रतिदिन आगमन होगा। इसे लेकर कथा आयोजन की समिति बनाई गई है। समिति में भागीरथ प्रसाद सारस्वा, प्रहलाद राय सारस्वा, पूनमचंद सारस्वा एवं बजरंगलाल सारस्वा के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद, मांगीलाल, मुरलीधर, बाबुलाल, गंगासागर, रामेश्वरलाल, मुन्नीलाल, महेश कुमार, दीनदयाल, शिवरतन, सांवरमल, दुर्गादत्त, इन्द्रचंद, ओमप्रकाश, मदनलाल, दुलीचंद, महेन्द्र कुमार, घनश्याम, निर्मल, संजय सहित राजेन्द्र प्रसाद, शिवप्रसाद, नन्दकिशोर, आनंदशंकर, मुकेश, हरिनारायण, रविशंकर सहित बजरंग युवा मंडल, बीकानेर की टीम दिन रात एक कर व्यवस्थाओं को अंजाम दे रही है।
7 से 11 सितम्बर तक होगा नानीबाई रो मायरो का आयोजन
कथा स्थल पर ही प्रतिदिन 7 से 11 सितम्बर तक कथा व्यास श्री कैलाशचंद्र सारस्वा यशोदानंदन जी द्वारा नानीबाई रो मायरो का संगीतमय वाचन किया जाएगा। यह रात्रि में आठ से दस बजे तक होगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!